आप कल्पना कीजिए आप खुले आसमान के नीचे पानी में तैरती हुई नौका पे बैठे हों और सामने एक बड़ी स्क्रीन पे टाइटैनिक और ला ला लैंड जैसी रोमैंटिक मूवी चल रही हो और आप पॉपकॉर्न खाते हुए मूवी का लुत्फ उठा रहे हों। वो लम्हें कितने दिलकश और रोमांचक होंगे।
ब्रिटेन में इसी तरह के सपने देखने वालों को पडींगटन के रीजेंट कैनाल( दुनिया में इसे मिनी वेनिस नाम से भी जाना जाता है) पर बना ओपेनएयर फ्लोटिंग थिएटर 2 सितंबर से पूरा करने का मौका देने जा रहा है। इस थिएटर को 2 सितम्बर को दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।
दर्शकों को न्यूनतम 1600 रुपये(21.60 डॉलर) खर्च करने होंगे
नाव की सीट पे बैठकर फ़िल्म देखने के लिए 44.50 डॉलर लगभग 3300 रुपये खर्च करने होंगे वही कैनाल पे बनी सीट के लिए दर्शकों को 21.60 डॉलर ( तकरीबन1600 रुपये) खर्च करने होंगे।
सोशल डिस्टेनसिंग का रखा जायेगा ख्याल
एक नौका पे एक परिवार के दो सदस्यों को ही बैठने दिया जाएगा। सभी दर्शकों को मास्क पहनना आवश्यक होगा। इस थिएटर में 16 नाव होंगे जो इको फ्रेंडली होंगे। इस सितम्बर महीने में टाइटैनिक,ला ला लैंड, एकरमैन,डर्टी डांसिंग,प्रीटी वुमेन फ्रोजेन मूवी दिखाई जाएंगी।
✍🏻 सूर्याकांत शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
अपना सुझाव यहाँ लिखे