सोमवार को फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया। वह 31 जुलाई को हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजि(AIG) हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। वह लिवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रसित थे। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। वह ICU में भर्ती थे उनकी उम्र 50 वर्ष थी।
उन्होंने मदारी,दृश्यम,रॉकी हैंडसम, फोर्स जैसे फिल्मों में बतौर निर्देशक काम किया। उन्होंने 2005 में मराठी फिल्म डोम्बीवली फास्ट से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। निशिकांत कामत को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 2015 में आई फिल्म दृश्यम से मिली जिसे उन्होंने निर्देशित किया था।
बतौर एक्टर भी काम किया
फुगे, जुली-2,रॉकी हैंडसम,सतच्या आत घरात (मराठी) और भावेश जोशी जैसे फिल्मों में काम किया।
✍🏻 सूर्याकांत शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
अपना सुझाव यहाँ लिखे