बीते शुक्रवार को हुए ICC की बैठक में ये फैसला लिया गया कि 2021 में आयोजित होने वाला टी-20 विश्व कप तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में आयोजित होगा। और इस साल स्थगित किया गया टी-20 विश्व 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस साल होने वाले टी20-विश्व कप स्थगित हो जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया 2021 में इसे आयोजित करना चाहता था। लेकिन 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में होने वाला है। अगर भारत को 2022 का आयोजन मिलता तो एक साल बाद 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी में समस्या आती इसलिए दोनों बोर्ड BCCI और CA ने 2021 में टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में होने पर आपसी सहमति जताई।
भारत में आयोजित 2021 टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। और ICC के सीईओ मनु साहनी ने कहा की इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीमें क्वालीफाइ की थी। उन्हें 2021 में होने वाले वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। लेकिन उन्हें 2022 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिये फिर से क्वालीफाइ करना होगा।
महिला वनडे वर्ल्ड कप स्थगित
2021 में आयोजित होने वाले महिला वर्ल्ड कप अब 2022 में न्यूजीलैंड में 6 फरवरी-7 मार्च को खेला जाएगा।
📝सूर्याकांत शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
अपना सुझाव यहाँ लिखे