जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शनिवार को अनोखा प्रोटेस्ट किया। पटना स्थित अपने आवास पर वे हाथों में जंजीर पहन और आंखों में काली पट्टी बांध कर बैठे थे। पप्पू के साथ ही उनकी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए। वजह थे हाथरस की घटना के साथ ही बिहार के कई शहरों में भी बेटियों के साथ हुए जघन्य वारदात। पप्पू यादव ने इस दौरान उत्तर प्रदेश की योगी अदित्यनाथ सरकार पर हमला किया। उनके साथ बैठे कार्यकर्ताओं ने जुर्म मत करो - जुर्म मत सहो, दलितों पर जुल्म बंद करो और योगी सरकार शर्म करो जैसे नारे लिखी तख्तियां भी ले रखी थीं।
पप्पू ने आर-पार की लड़ाई होने का किया ऐलान
पप्पू ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र की चारों व्यवस्थाएं डरी हुई हैं। उच्च न्यायालय की निगरानी में हाथरस कांड की जांच हो। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राजधर्म का पालन करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। आरोप लगाया कि योगी सरकार बलात्कारियों और गुंडों को बचा रही है और उत्तर प्रदेश में दलितों की आजादी छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना के खिलाफ पूरा देश सड़कों पर है और यह लड़ाई आर-पार की होगी।
बिहार की बेटियों के लिए मांगा स्पीडी ट्रायल
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार भी महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है। बेटियां दहशत में जी रही हैं। उन्होंने भभुआ, बक्सर और गया में बेटियों से हुई जबर्दस्ती मामलों की स्पीडी ट्रायल की मांग की। कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी। महिलाओं पर नजर उठाने वालों की जगह जेल होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव यहाँ लिखे