पटना: पलूरल्स पार्टी ने पहले चरण में 71 सीटों पे होने वाले चुनावों के मद्देनजर अपने 40 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है।
पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पे दी है। और उन्होंने कहा कि 24 से 36 घण्टे के अंदर बाकी के शेष उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
इस लिस्ट में सबसे रोमांचक बात ये है। कि पलूरल्स पार्टी ने जो लिस्ट जारी की है उसमें उम्मीदवारों के जाती के साथ उनका पेशा और काबिलियत को भी अंकित किया गया है। और धर्म के कॉलम में बिहारी धर्म की बात कही गई है। पलूरल्स पार्टी की तरफ से जारी की गई सूची में बताया गया है उम्मीदवारों का चयन पलूरल्स पोल कमिटी की तरफ से किया गया है।
पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी चुनाव लड़ने की पेशकश दो जगह से की है। पुष्पम प्रिया पटना के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं। अब उन्होंने मधुबनी जिले के बिस्फी सीट से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पलूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटीं हैं। जो इस चुनाव में मुख्यमंत्री पद के नए चेहरों के दावेदारी में शामिल हैं।
✍️✍️ सूर्याकांत शर्मा ✍️✍️
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव यहाँ लिखे