Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने आज अपने कोटे से दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। सूची जारी करने के साथ ही प्रत्याशियों को सिंबल भी बाटने का काम जारी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने युवा नेताओं और अनजाने चेहरों को भी मौका दिया है। इस सूची में चौकाने वाला नाम सिनेमा स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा का नाम भी शामिल है, आपको बता दे कि कांग्रेस से टिकट मिलने के साथ ही लव अपने(पिता) शत्रुघ्न सिन्हा के आधिकारिक राजनीतिक वॉरिश भी बन गए हैं।
आपको बता दे कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है, लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज होकर वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे ।
अब बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा को बांकीपुर से मैदान में उतारा ह, इसके साथ ही सिन्हा के बेटे की आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री हो गई हैं।
✍पूजा चौरसिया
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
अपना सुझाव यहाँ लिखे