मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित गीत 'वादा है' पांच तारीख को यूट्यूब पे रिलीज कर दिया गया। इस गाने को अर्जुन कानूगो ने आवाज दी है। यह गाना अर्जून कानूगो और बिग बॉस 13 की रनर रह चुकी शहनाज गिल को लेकर फिल्माया गया है।
यह गीत आज के इश्क़-मोहब्बत और शादी के आधार पे टिप्पणी करता है। इस गाने में शहनाज और अर्जुन एक नाव में बैठी हुए होते है। और शहनाज अर्जुन से अपने बीच प्यार के बारे में पूछती हैं। अर्जुन मानते हैं कि उन्हें शहनाज से मोहब्बत है। लेकिन वो शादी के लिए इच्छुक नहीं है। इसके बाद उन दोनों का प्यार बिखर जाता है। और उसके बाद पूरे वीडियो में दोनों के बीच गुजारे गए दिनों की कसक को प्रदर्शित किया गया है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने इस गाने के बोल लिखे हैं। इसे केयूर विपिन चन्द्रा द्वारा निर्देशित किया गया है।
अर्जुन और शहनाज की जोड़ी काफी प्यारी लगी है। गाने में जो परिस्थितियां दिखाई गई हैं। वो आपको बिल्कुल आज के समय में चल रहे रिलेशनशिप से अवगत कराती हुई दिखेंगी। बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने भी शहनाज की प्रशंसा की है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज के बीच बिग बॉस के 13वे सीजन में जबरदस्त जुड़ाव था।
✍️ सूर्याकांत शर्मा
Abhi sunta hu turant
जवाब देंहटाएं