यह बिल्कुल सच कहा गया है कि जब कोई मुसीबत या प्रलय आती है तो उसके बाद कि दुनिया बदल जाती है, हो सकता है कि वो बदलाव पूरा ना होकर आंशिक ही हो। लेकिन बदलाव होते जरूर हैं। और हम इस बदलाव को सिर्फ मानवजाति से जोड़कर नहीं देख सकते। क्योंकि ये बदलाव प्रकृतिक संरचना में भी होता है, ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रकृति में बदलाव भी काफी हद तक कृत्रिम बदलाव होने का कारण है। कुछ इसी तरह का बदलाव कोरोना महामारी के बाद मनोरंजन जगत में आया है, और जब बदलाव होते हैं तो कूछ अच्छी और कुछ बुरी चीजें निकलकर सामने आती हैं।
ओटीटी भी उन्हीं अच्छी चीजों में से एक मनोरंजन पेश करने का नया माध्यम कोरोना महामारी के बाद ओटीटी उभर कर आया जो लोगों को टेलीविजन के बाद घर में मनोरंजन उपलब्ध करवा रहा है। एक वक्त था जब थियेटरों में फिल्मों के टिकट लेने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहता था। शायद इसकी एक वजह थियेटरों की सीमित संख्या भी थी। लेकिन अब ओटीटी आने के बाद लोग अपना मनोरंजन कहीं भी कर पा रहे हैं और वो अपने मन माफ़िक कॉन्टेंट एक सीमित राशी खर्च कर देख पा रहे हैं। यही वजह है,की लोग इसका जमकर इस्तेमाल भी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ओटीटी यूजर्स की संख्या 2021 में 50 लाख होने की सम्भावना है। इस कारण बड़े-बड़े निर्माता, कलाकार और निर्देशक इस प्लेटफॉर्म की ओर रुचि दिखा रहे हैं।
अब फिल्मों की एक सधी टाइम टेबल के जगह वेब सिरीज के रूप में एक कहानी को कई हिस्सों में बाट कर दिखाने का प्रचलन जोरों पर है। लोग अब 5 से 6 घन्टे तक के वेब सीरीज को आसानी से देख लेते हैं। पहले 3 घन्टे ड्यूरेशन की फिल्म भी लोगों को बहुत ज्यादा लगती थी। लेकिन अब फिल्मो का नया रूप वेब सीरीज को देखने में लोग किसी तरह की बोरियत महसूस नहीं करते।कई वेब सीरीज रही जो लोगों को एक नया कंटेंट के साथ प्रभावित की। चाहे वो बंदिश बैंडिट्स हो जिसने हमें शास्त्रीय संगीत और आधुनिक संगीत के संयोजन से रूबरू होने का मौका दिया। , पाताल लोक, मिर्जापुर 2,स्पेशल ऑप्स,आर्या या सकैम 1992 हो। इस हफ्ते भी फिल्मों और वेब सीरीज का जादू चला है।
आइए जानते हैं कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं।
जामुन
यह फिल्म 21 जनवरी को गौरव मेहरा की फिल्म “जामुन” रिलीज हुई है जिसमें एक एक पिता और पुत्री के रिश्ते को दिखाया गया है । इसे आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग्स मिलें हैं। इसमें रघुवीर यादव,स्वेता बाशु और सनी हिंदुजा दिखाई दिए हैं। ये दर्शकों को खूब भा रही है।
द व्हाइट टाइगर
यह फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। खास बात ये है कि इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वालीं हैं। काफी अरसे से फैंस प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा राजकुमार राव, महेश मांजरेकर,कमलेश गिल भी नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी भी रोमांचक है। इसमें एक ड्राइवर के गरीबी से अमीरी तक पहुंचने के सफर को दिखाया गया है। इसे डायरेक्ट रामिन बहरानी ने किया है और इसके स्क्रिप्ट रामिन बहरानी और अरविंद अदीगा ने लिखा है।
जीत की जिद
22 जनवरी को ज़ी-5 पर यह वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसमें एक फौजी की कहानी बताई गई है। जिसमें एक जवान अपने देश के सुरक्षा के खातिर किन-किन कठनाइयों का सामना करते हैं उसके बारे में दिखाया गया है। इसमें अमित साध, अमृता पूरी और सुशांत सिंह नजर आने वाली हैं। इसे विशाल मंगलोरकर ने डायरेक्ट और सिद्धार्थ मिश्रा और अर्जुमंद खत्री ने लिखा है।
गंदी बात सीजन 6
ऑल्ट बालाजी पर गंदी बात सीरीज का एक और सीजन-6 शुक्रवार 6 जनवरी को ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हो चुकी है। भले ही ऑल्ट बालाजी को सेक्स वेब सीरीज के लिए जाना जाता हो और एकता कपूत को क्रिटिसाइज किया जाता रहा हो। लेकिन एकता कपूर इसे नजरअंदाज कर अपने काम पर ध्यान देती रहीं हैं। उनकी सीरीज को देखने वाले कि तादात भी कम नहीं है उनके शोज भले ही समीक्षकों को पसंद नहीं आये। लेकिन इसके पिछले सीजन भी भी सफल रहे थे।
मैडम चीफ मिनिस्टर
ये फ़िल्म थिएटर में 22 जनवरी को रिलीज हुई है। इसे सुभाष कपूर ने इसे डायरेक्ट और लिखा है, फिल्म में ऋचा चड्ढा,अक्षय ओबेरॉय,सौरव शुक्ला और मानव कॉल नजर आए हैं। लेकिन यह फिल्म रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई। इसे मायावती से जोड़ कर देखा गया है,इसे समीक्षकों से सराहना मिली है।
लेकिन ओटीटी भी अब सवालों के घेरे में आ रही है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली हर 8 फिल्मों में से 1 से 2 फिल्मों पर विवाद खड़ा हो रहा है। अभी इसका नया उदाहरण तांडव रहा है, जिसके खिलाफ पूरे देश में जोरदार विरोध हो रहा है। इससे पहले पद्मावत, छपाक, मिर्जापुर 2,लक्ष्मी बॉम्ब को भी जोरदार विरोध का सामना करना पड़ चुका है।
✍️ सूर्याकांत शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
अपना सुझाव यहाँ लिखे