टिक-टॉक को चलाने वाली चीनी कंपनी बाइटडांस (Bytendance) की भारत सरकार से बात चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो टिक-टॉक पर लगा बैन हट सकता है। जैसा की भारत और चीन के बीच का रिश्ता थोड़ा ठीक होते हुए दिख रहा हैं तो इस वजह से भारत सरकार टिक-टॉक फिर से लॉन्च कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी की पूरी कोशिश है, कि टिक-टॉक पर लगा बैन भारत सरकार हटा लें। बाइटडांस अब अपने सबसे पॉपुलर टिक-टॉक ऐप का भारतीय विजनेस एक देशी टेक कंपनी गलेन्स (glance) को बेच सकती है। आपको साथ में यह भी बता दे कि गलेन्स ऐप एक भारतीय कंपनी इनमोबी (InMobi) ग्रुप द्वारा संचालित होती है। इसी कंपनी का पॉपुलर ऐप रोपोसो (Roposo) भी है। हालांकि टिक-टॉक बैन होने के बाद चीनी कंपनी को बहुत नुकसान हुआ है और जैसा कि हम सभी जानते है भारत में टिक-टॉक का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा था और भारत में लगभग 20 करोड़ लोग टिक-टॉक का इस्तेमाल कर रहे थे। खैर कंपनी भारत सरकार से बातचीत कर टिक-टॉक को दोबारा शुरू करना चाहती है। जिससे उसके कारोबार में पहले की तरह गति मिल सके। फिलहाल भारत सरकार ने स्थायी रूप से बैन लगा रखा है।
✍️पूजा गुप्ता
Good News for Tiktok Users ����
जवाब देंहटाएं🙏
हटाएंNice
जवाब देंहटाएं��
हटाएं🙏
हटाएंTiktokers ke liye ye news sanjivani buti se km nhi😊
जवाब देंहटाएं🙏
हटाएंReporting level🔥👍👍
जवाब देंहटाएं