साल 2007 में राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी को हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे ने अचानक किस कर लिया था। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी पे सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता और अभद्रता फैलाने का आरोप लगा था दरसल शिल्पा पर यह आरोप लगा की उन्होंने रिचर्ड के किस का विरोध नहीं किया। अब मुंबई की एक कोर्ट ने 15 सालों बाद शिल्पा शेट्टी पर लगे तमाम आरोपों से एक्ट्रेस को बरी कर दिया है।
कोर्ट का फैसला
मुंबई के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी रिचर्ड गेरे द्वारा की गई घटना की शिकार हो गई थी।वहीं कोर्ट ने यह भी कहा कि शिल्पा ने घटना के तुरंत बाद ही अपनी स्थिति पर सफाई दे दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिकायत से जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट शिल्पा की साझा मंशा को नहीं दिखाती है। इससे वह किसी भी तरह से किसी अपराध कि दोषी नहीं बनती हैं।
क्या था पूरा मामला?
राजस्थान में साल 2007 में एक एड्स जागरूकता के कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने शिरकत की थी। इस दौरान रिचर्ड ने शिल्पा शेट्टी को गले लगाया और फिर उनके गालों पे किस किया था। जिसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। जिसके बाद रिचर्ड और शिल्पा पर आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की अलग-अलग धाराओं में अश्लीलता का केस दर्ज किया गया था। बाद में उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को 2007 में राजस्थान से मुंबई ट्रांसफर कर दिया था।
✍️सूर्याकांत शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव यहाँ लिखे