राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा इलाके में बुधवार को एक महिला का कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी परेड कराई गई। दिल्ली के शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना घटी जिसने देश की राजधानी का सिर एक बार फिर झुका दिया है।
महिला पर लोगों के एक समूह ने हमला किया, जिन्होंने उसके बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका चेहरा काला कर दिया और फिर उसे चप्पलों की माला के साथ सड़कों पर घुमाया।
सांकेतिक फोटो
आरोपी इलाके में अवैध शराब बेचने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। घटना के एक वीडियो में महिला पर हमला करते हुए दिखाया गया है।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर सथियासुंदरम ने एएनआई को बताया, "व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण एक महिला के यौन उत्पीड़न की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाहदरा जिले में हुई।" डीसीपी ने कहा, "पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। पीड़िता को हर संभव मदद और परामर्श मुहैया कराया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस थाने में यौन शोषण और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है।
जांच से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित महिला पिछले कुछ सालों से शाहदरा इलाके में रह रही है। महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स का उसके साथ एकतरफा अफेयर चल रहा था। उसने कई बार उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। कुछ दिन पहले युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। उसके परिवार का मानना था कि उसने महिला की वजह से आत्महत्या की है। घटना के बाद से शख्स के परिजन नाराज हो गए और पीड़िता पर सबसे पहले हमला परिवार की महिलाओं ने ही किया।
पुलिस तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका बयान मामले के जांच अधिकारी ने दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में कानूनी राय भी ले रही है।
इस बीच, दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। pic.twitter.com/4ExXufDaO3
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया।
ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। https://t.co/aAinx2Sbti
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2022
Emperor Casino: Free Chips, Bonuses, Promo Codes | Shootercasino
जवाब देंहटाएंThe Emperor Casino offer 제왕 카지노 a huge welcome bonus. This is a nice signup 인카지노 bonus on the casino site. It's free money kadangpintar as a welcome bonus! You could get your