पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है इसमें पूर्णिया व दरभंगा भी शामिल हैं वही प्रदेश के उत्तर बिहार के कई जिलों में रविवार को कोहरा छाया रहा प्रदेश में अधिकांश भागों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को पटना समेत प्रदेश के 17 जिलों में मेघगरजन के साथ बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है इसे देखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृध्दि होगी इससे शीत लहर से राहत मिलेगी।
धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृध्दि रविवार को पछुआ हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही दिन में धूप निकलने के बाद राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 1. 8डिग्री की वृद्धि के साथ 22.2 डिग्री बेगूसराय मे 1. 6 डिग्री वृद्धि के साथ 22.1 डिग्री भागलपुर में 2.8 डिग्री के वृद्धि के साथ 21.2 डिग्री गया में 0. 1 डिग्री की वृद्धि के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया औरंगाबाद में 0.4 डिग्री की वृद्धि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही न्यूनतम तापमान की बात करे तो पटना समेत प्रदेश के 17 शहरों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
✍️प्रतिभा सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव यहाँ लिखे