राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के दो दिवसीय दौरे को लेकर भुवनेश्वर एयरपोर्ट से लेकर पुरी जगन्नाथ मंदिर तक सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति आज ही शाम 5 बजे महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करेंगे, ऐसे में जगन्नाथ मंदिर को आज अपराह्न 4 से शाम 6 बजे तक आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पुलिस एडीजी, मुख्य सचिव प्रमुख जगन्नाथ धाम पहुंच गए हैं।
सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गया हैं।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति भुवनेश्वर बीजू पटनायक एयरपोर्ट पहुंचेगे। भुवनेश्वर एयर पोर्ट से ही वह पुरी के लिए रवाना हो जाएंगे। 3 बजकर 25 मिनट पर पुरी में बने हेलीपैड पर अवतरण करेंगे। पुरी हेलीपैड से राष्ट्रपति का काफिला सीधे राजभवन पहुंचेगा। यहां पर कुछ समय विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति 5 बजे महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने के लिए राजवन से निकलेंगे। करीबन 45 मिनट तक मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ जी के साथ विभिन्न पार्श्व देवि देवाताओं का दर्शन करेंगे। ऐसे में अपराह्न 4 बजे से शाम 6 बजे तक जगन्नाथ मंदिर को आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुरी स्थित राजभवन से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि श्रील प्रभुपाद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी महाराज (गौड़ीय मठ मिशन के प्रतिष्ठाता) के 150वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। अगले दिन रविवार अर्थात 20 फरवरी को राम नाथ कोविन्द श्री चैतन्य गौड़ीय मठ जाएंगे। यहां पर वह करीबन 15 मिनट तक रूकेंगे। इसके बाद यहां से राष्ट्रपति का काफिला सीधे शरधाबाली सभा स्थल में पहुंचेगा। यहां पर आयोजित श्रील प्रभुपाद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी महाराज (गौड़ीय मठ मिशन के प्रतिष्ठाता) के 150वीं जयंती समारोह में वह हिस्सा लेंगे। तीन साल तक चलने वाले इस समारोह का राष्ट्रपति विधिवत उद्घाटन करेंगे। पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वह भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।
कोविड संक्रमित होने के कारण उपस्थित नहीं रहेंगे गजपति महाराज
कोविड पाजिटिव हो जाने से पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव आज राष्ट्रपति के स्वागत के स्वागत के साथ अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे का कार्यक्रम कोविड प्रतिबंध के बीच हो रहा है ऐसे में गजपति महाराज का कोविड टेस्ट किया गया था। गजपति महाराज की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। वह एक सप्ताह तक संगरोध में रहेंगे। ऐसे में वह आज राष्ट्रपति के स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे।
यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तीसरी बार पुरी दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुरी जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की वरिष्ठ अधिकारी बारिकी से जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आईजी, पुरी एसपी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ मंदिर के बाहर बड़दांड में एक अस्थाई रेस्ट शेड बनाया गया है। यहीं पर पुरी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। यह रेस्ट शेड जूता व अन्य सामान रखने के लिए बनाया गया है।
Sweety Sharma ✍️
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव यहाँ लिखे