टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जल्द ही सई और विराट का एक बार फिर से मिलन होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के शो में क्या कुछ नया होने वाला है।
नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा और आयशा शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में जल्द ही श्रुति का चैप्टर खत्म होने वाला है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में सई किडनैप हो जाएगी। सई के जरिए सदानंद विराट से बदला लेने की कोशिश करने वाला है। हालांकि ये बदला लेना विराट को भारी पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले दिनों में क्या बखेड़ा खड़ा होने वाला है।
विराट पर हाथ उठाएगा सम्राट
सई के गायब होते ही पुलकित और सम्राट विराट के घर पर हमला बोल देंगे। दोनों दरवाजा तोड़कर विराट के घर में घुस जाएंगे। पुलकित सम्राट, विराट से सई का पता पूछेंगे। पुलकित और सम्राट बताएंगे कि सई कहीं गायब हो गई है। इस दौरान सम्राट, विराट पर हाथ उठा देगा।
सई के गायब होते ही बेसुध होगा विराट
सई की किडनैपिंग की खबर सुनकर विराट बेसुध हो जाएगा। श्रुति विराट को संभालने की कोशिश करेगी। विराट सई की इस हालत का जिम्मेदार खुद को ठहराएगा। विराट खुद से वादा करेगा कि वो अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं होने देगा।
अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेगा विराट
सई को तलाशने के लिए विराट अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लेगा। विराट ऑफिस जाकर डीआईजी से बात करेगा। विराट बताएगा कि अगर उन्होंने उसकी ड्यूटी बहाल नहीं की तो वो बिना वर्दी के ही सदानंद को मारने निकल जाएगा।
सई को मारने की प्लानिंग करेगा सदानंद
सदानंद सई को अपनी आगे की प्लानिंग के बारे में बताएगा। सदानंद दावा करेगा कि वो सई की मदद से विराट को सबक सिखाएगा। जिसके बाद वो विराट के सामने सई की जान ले लेगा। विराट ने भी उसे उसकी पत्नी से दूर किया है।
पुलिस के आगे सरेंडर करेगी श्रुति
विराट और सई को बचाने के लिए श्रुति पुलिस के आगे सरेंडर कर देगी। श्रुति पूरे जमाने को सारा सच बताएगी कि किस तरह से विराट ने उसकी मदद की थी। जेल जाने से पहले श्रुति अपने बेटे साहस की जिम्मेदारी सई को देगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव यहाँ लिखे